{"_id":"64cbe8d74291e71a09096b06","slug":"rampur-news-mis-collection-center-not-open-yet-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-3623-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अभी अधिकांश क्षेत्रों में नहीं खुले एमआईएस के सेब संग्रह केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अभी अधिकांश क्षेत्रों में नहीं खुले एमआईएस के सेब संग्रह केंद्र
विज्ञापन
रोहड़ू। सेब सीजन शुरू हुए एक माह का समय बीत चुका है लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक सेब बहुल सभी क्षेत्रों में सेब संग्रह केंद्र तक नहीं खोल पाई है। इस कारण बागवानों को मजबूरन अपना सी-ग्रेड सेब फेंकना पड़ रहा है।
जुब्बल, कोटखाई और राेहड़ू उपमंडल में एचपीएमसी ने करीब 65 सेब संग्रह केंद्र खोले जाते हैं। इसमें से अभी तक एचपीएमसी करीब 25 केंद्र ही खोल सका है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 50 प्रतिशत सेब सीजन खत्म हो गया है। मध्यम ऊंचाई के क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो चुका है। ग्रेडिंग और पैकिंग के बाद निकलने वाले सी-ग्रेड सेब को बागवान एमआईएस के तहत खुले सेब संग्रह केंद्रों में बोरियों में भरकर देते हैं।
संग्रह केंद्रों के समय पर न खुलने के कारण बागवानों को दिक्कतें पेश आ रही है। स्थानीय बागवान रोशन लाल, विवेक, जतिन चौहान, प्रेम, यशपाल, राजिंद्र सिंह, अनिल चौहान, प्रदीप, लाकेश्नर, अशोक, कुलदीप और बबली ने बताया कि सेब सीजन शुरू हुए एक माह का समय बीत गया है। 20 जुलाई से सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली थी लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक अधिकांश क्षेत्रों में सेब संग्रह केंद्र तक नहीं खोले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शीघ्र से शीघ्र सभी संग्रह केंद्र खोले जाएं। एचपपीएमसी की जुब्बल शाखा के प्रभारी भवानी सिंह, कोटखाई प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कुछ सेब संग्रह सेंटर खोल दिए गए हैै। अन्य संग्रह केंद्र भी शीघ्र शुरू कर दिए जाएंगे।