फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, minister, inaugurated, roads,

Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी ने रोघी कंडा सड़क का किया उद्घाटन

Mon, 01 Jan 2024 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
54.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय भवन भी जनता को किया समर्पित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी सोमवार को जिला किन्नौर में कल्पा खंड की रोघी पंचायत में 14.6 लाख रुपये की लागत से निर्मित 2.555 किलोमीटर लंबी रोघी कंडा सड़क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 12.68 लाख की लागत से निर्मित 2.795 किलोमीटर चिस्काओ से कानारो वाया ओमे से पानूगों तक जीप योग्य संपर्क सड़क भी जनता को समर्पित की। जिले के प्रवास के दौरान उन्होंने लोगों को कई सौगात दीं। इसमें 40.58 लाख रुपये की लागत से 1.500 किलोमीटर निर्मित होने वाली रोघी से दखा संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निमार्ण विभाग को रिकॉर्ड समय में सड़क बनाने करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर राजस्व मंत्री ने रोघी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार सभी क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बागवानों की आय को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने पहली बार सेब प्रति किलो के हिसाब से बेचने का निर्णय लिया, जो कि सफल भी हुआ और किसानों बागवानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हुआ। राजस्व मंत्री ने रोघी पंचायत में ग्रामीणों की समस्याए सुनी और आश्वासन दिया की सभी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशु औषधालय के भवन का निर्माण किया जाएगा और सुबह 10 बजे रोगी के लिए बस सेवा आरंंभ की जाएगी। मंत्री ने 54.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय भवन कल्पा का लोकार्पण किया। ग्राम कांग्रेस कमेटी कल्पा ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख, एक हजार, एक सौ रुपये और ज्ञान प्रकाश कल्पा ने एक लाख रुपये का योगदान किया। इसके उपरांत जगत सिंह नेगर बैलंगी में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले माहुनाग सामूहिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने दुनी पंचायत के गांव ब्रैलंगी में जनता की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed