फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, meting, project, effected, people,

Rampur Bushahar News: 412 मेगावाट रामपुर परियोजना प्रभावित पंचायतों को जल्द मिले मुआवजा

Mon, 08 Jan 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
किसान सभा इकाई के आह्वान पर चाटी में आयोजित हुई परियोजना प्रभावितों की बैठक, पांच फरवरी को निरमंड में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


प्रदूषण का मुआवजा 2010-11 से लंबित, स्थानीय युवाओं को नहीं मिला रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी जमीन और हित त्याग कर लोगों ने विद्युत परियोजना का निर्माण तो होने दिया लेकिन आज परियोजना प्रभावित पंचायतों में रह रही आबादी परियोजना से मिलने वाले मुआवजे से वंचित है। प्रभावित प्रदूषण और परियोजना से मिलने वाली एक प्रतिशत राशि भी वर्षों से नहीं मिली है। परियोजना के अड़ियल रवैये को लेकर किसान सभा फरवरी माह में निरमंड उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेगी। हिमाचल किसान सभा खंड इकाई निरमंड के आह्वान पर 412 मेगावाट रामपुर परियोजना प्रभावित पंचायतों की बैठक किसान मजदूर भवन चाटी में हुई। बैठक में किसान सभा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, किसान सभा जिला सचिव पूर्ण ठाकुर, किसान सभा निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष देवकी नंद बतौर वक्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदूषण, रोजगार और एक प्रतिशत राशि जो प्रभावित परिवारों को मिलनी थी, उसको लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि पांच फरवरी को मांगों को लेकर निरमंड उपमंडलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि परियोजना 2014 में बनकर तैयार हो गई थी लेकिन अभी भी परियोजना प्रभावित पंचायतों के लोगों को प्रदूषण का मुआवजा 2010-11 के बाद नहीं मिला है और न ही जो एक प्रतिशत राशि प्रभावित परिवारों को मिलनी थी, वो राशि दो से तीन वर्षों से मिली है। इसके अलावा परियोजना में लोगों को रोजगार भी नहीं मिला है। यह परियोजना प्रभावित पंचायत के लोगों के साथ धोखा है। प्रदूषण का 2010-11 का मुआवजा 4 करोड़ के करीब है, वह भी प्रशासन द्वारा अभी तक लोगों को वितरित नहीं किया गया है, जबकि वर्ष 2011-12, 2012-13 का अभी तक आकलन तक नहीं किया गया है। किसान सभा ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित पंचायतों के लोगों को प्रदूषण का मुआवजा, एक प्रतिशत रॉयल्टी व स्थानीय नौजवानों को परियोजना में रोजगार दिया जाएग। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में बैठकें की जाएंगी। इस मौके पर रणजीत, मीना राम, वेद जोशी, नील दत्त, काहन चंद, परस राम और सुरजीत, नील चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed