फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, mega mock drill, aani college,

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में विद्यार्थियों को बताईं आपदा से निपटने की बारीकियां

Sat, 16 Dec 2023 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में भूगोल विभाग और आपदा प्रबंधन सेल ने आग से बचाव पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन किया। कार्यशाला में छात्रों को प्राकृतिक आपदाओं में बचाव कार्यों अंजाम देने की बारीकियां बताईं गई। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव योजना बेहतर समन्वय के उद्देश्य से मेगा मॉकड्रिल आयोजित की गई। छात्रों को बताया गया कि आपदा में भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान भी हो सकता है। इन दुर्घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की जानकारी होना जरूरी है। आपदा प्रबंधन सेल की समन्वयक प्रो. धर्म कीर्ति नेगी ने अग्निशमन केंद्र आनी से आई टीम का स्वागत किया। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी एसपीसी गुमत राम ने मॉकड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में भवन से घायलों को उतारना, घायल को अस्पताल या सुरक्षित स्थान पर ले जाने के तरीकों, आग बुझाने वाले यंत्रों का इस्तेमाल करने के बारे विस्तार से जानकारी दी। गुमत राम ने आग के प्रकार और उसे बुझाने की तकनीक साझा की। उन्होंने आग बुझाने वाले यंत्रों के प्रयोग की जानकारी भी दी। प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने प्राकृतिक रूप से घटित होने वाली घटनाओं से हमेशा सचेत रहने के लिए छात्र और छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लापरवाही की वजह से आग की घटनाएं होती हैं, जिससे जानमाल की बड़ी क्षति होती है। इस मौके पर प्रो. नरेंद्र पॉल, प्रो. संगीता नेगी, प्रो. रजनीश, प्रो. धनप्रकाश, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. भुनेश्वर, अधीक्षक रंजीत और शोभा नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed