{"_id":"66211211d6f0c795d60f67e9","slug":"rampur-news-marriage-vhp-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-114805-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विश्व हिंदू परिषद ने गरीब परिवार की बेटी का करवाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विश्व हिंदू परिषद ने गरीब परिवार की बेटी का करवाया विवाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश ने श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में वीरवार को कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद ने गरीब परिवार की बेटी की शादी करवाई। वीरवार को धारासरगा की किरण और निरमंड के उरटू के रहने वाले हरबंस का विवाह संस्थान ने विधिवत रूप से करवाया। संस्थान नवविवाह के जीवन में उपयोग आने वाले सामान के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी ऐसा परिवार है, जो कन्या का विवाह करने में असमर्थ है। संस्थान उनके विवाह का पूरा खर्चा उठाता है। संस्थान ने कन्या को बर्तन, सोना और चांदी सहित अन्य उपयोग में आने वाले सामान के साथ विदाई दी। विश्व हिंदू परिषद रामपुर के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि 2005 से आर्थिक अभाव, जिन बेटियों के माता-पिता नहीं और जिन लड़कियों का विवाह करवाने वाला कोई नही है, ऐसी बेटियों का विवाह संस्थान पूरे विधि विधान के साथ संपन्न करवाता है। उन्होंने कहा कि अभी तक संस्थान 49 लड़कियों की शादियां करवा चुके हैं। इस दौरान इस कार्य में संस्थान के साथ स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग रहा है। इस मौके पर अश्वनी कुमार, विनय शर्मा, मदन भारती, रोशन चौधरी, राजीव अग्रवाल, विष्णु शर्मा, उमा दत्त भारद्वाज और राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।