{"_id":"6af846f48f6411e0bf0743ee","slug":"nerwa-vegetable-market-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174860-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंजाब का मटर मंडियों में पहुंचने से पहाड़ी के भाव गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंजाब का मटर मंडियों में पहुंचने से पहाड़ी के भाव गिरे
विज्ञापन
नेरवा मंडी में 70 से 90 रुपये किलो बिक रहा मटर, सीजन के अंत में दाम में गिराव
सीजन की शुरुआत में 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा था दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा सब्जी मंडी में इन दिनों मटर 70 से 90 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में मटर का सीजन समाप्ति की ओर होने और पंजाब का मटर मंडियों में पहुंचने से स्थानीय मटर के दाम में गिरावट आई है। हालांकि, इस वर्ष सीजन के अधिकांश समय मटर के अच्छे भाव मिलने से किसानों को बेहतर आमदनी हुई है। सीजन की शुरुआत में मटर के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे, जबकि लंबे समय तक गुणवत्ता के आधार पर 100 से 150 रुपये प्रति किलो के बीच भाव बने रहे। नेरवा सब्जी मंडी के प्रमुख आढ़ती ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि इस वर्ष मटर का सीजन किसानों के लिए काफी अच्छा रहा है। शुरुआती दौर में मटर को 200 रुपये प्रति किलो तक के भाव मिले। इसके बाद भी अधिकांश सीजन में मटर के दाम 100 से 150 रुपये प्रति किलो के बीच स्थिर रहे। इससे उत्पादकों को अच्छी कमाई करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि अब पहाड़ी मटर का सीजन अंतिम चरण में है और पंजाब से भी मटर की आपूर्ति शुरू हो गई है। बाहरी क्षेत्रों से मटर मंडियों में पहुंचने के कारण स्थानीय मटर के दाम में गिरावट आई है। शुक्रवार को नेरवा सब्जी मंडी में मटर 70 से 90 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका।
खेती की लागत लगातार बढ़ रही
मटर उत्पादक किसान अत्तर सिंह राणा, सलमान और सूरत राम शर्मा ने बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। मटर की फसल तैयार करने के लिए किसानों को महंगे बीज, खाद, कीटनाशक दवाइयों और मजदूरी पर काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। इसके अलावा खेतों से मंडी तक फसल पहुंचाने के लिए ढुलाई का खर्च भी किसानों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। ऐसे में मंडियों में फसल के अच्छे दाम मिलना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष मटर के बेहतर भाव मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। अधिकांश सीजन में 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक दाम मिलने से किसानों को फसल की लागत निकालने के साथ अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद जगी है। हालांकि, अब सीजन के अंतिम दौर में पहाड़ी मटर के दाम में आई गिरावट से किसानों की आमदनी प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद कुल मिलाकर इस वर्ष मटर के अच्छे बाजार भाव किसानों के लिए राहत भरे रहे हैं।