फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, marathon, sjvn,

Rampur Bushahar News: मैराथन में वंदना और करनैल सिंह बने विजेता

Wed, 22 May 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर एचपीएस में मिनी मैराथन का आयोजन, युवाओं ने बड़ी संख्या में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 37वें स्थापना दिवस पर दिनांक बुधवार प्रात: सात बजे रामपुर एचपीएस की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिनी मैराथन में रामपुर एचपीएस के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों, महिला क्लब की सदस्यों और अप्रेंटिसों ने भाग लिया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने मिनी मैराथन में कर्मचारियों, महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी को सराहा और मैराथन के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तरह से दौड़ लगाकर जीवनशैली में बदलाव करके हम स्वस्थ रहने एवं आधुनिक जीवन शैली से होने वाले दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। मिनी मैराथन छह वर्गों में आयोजित की गई। इसमें 7 से 13 वर्ष तक की लड़कियों एवं लड़कों, 14 से 18 वर्ष तक की लड़कियों एवं लड़कों, 21 से अधिक वर्ष तक की महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन रामपुर एचपीएस के अवेरी स्टोर से बायल कार्यालय तक करवाई गई। सात साल से 13 साल के आयु वर्ग में लड़कों में सक्षम लड़कियों को सान्वी प्रथम रही। 14 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों में आरब प्रथम रहे जबकि लड़कियों के वर्ग में कोमल ने पहला स्थान हासिल किया। महिला और पुरुष वर्ग में वंदना और करनैल ने पहला स्थान हासिल किया। प्रत्येक छह श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विजेता प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा कई प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से भी नवाजा गया। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मानव संसाधन विभागाध्यक्ष शैलेश दत्त ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed