फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, mandhol school, disaster managment,

Rampur Bushahar News: मंढोल में दिए आपदा में बचाव के गुर

Sat, 04 Nov 2023 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल में आपदा प्रबंधन पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आपदा के दौरान किए जाने वाले बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। शिविर में कंपनी कमांडर रमन नेप्टा, प्लाटून कमांडर पवन प्रकाश शर्मा और 15 सदस्यीय दल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। शिविर में बच्चों को सीपीआर, आग से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा देने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आपदा प्रबंधन प्रभारी राकेश चंकरोला ने टीम का स्वागत किया। स्काउट एंड गाइड के प्रभारी कुलदीप जस्टा ने कमांडेंट रिचपाल नेप्टा और वीरेंद्र मेहता का प्रशिक्षण दल भेजने और सहयोग करने पर आभार जताया। शिविर के समापन में प्रधानाचार्य दिनेश डोगरा ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article