{"_id":"65e99b7ec7e17b984e028a7d","slug":"rampur-news-mahashivratri-people-brought-many-things-for-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113158-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महाशिवरात्रि पर्व के लिए रामपुर में लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महाशिवरात्रि पर्व के लिए रामपुर में लोगों ने जमकर की खरीदारी
Thu, 07 Mar 2024 04:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 07 Mar 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
सुबह से ही बाजार में खरीदारी को जुटे ग्रामीण, दिनभर उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर रामपुर बाजार में वीरवार को काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही कई गांवों से ग्रामीण रामपुर बाजार पहुंचे और महाशिवरात्रि को लेकर जमकर खरीदारी की, वहीं महाशिवरात्रि को लेकर बाजार भी खूब सजा हुआ है। लोगों की सुविधाओंं के लिए दुकानदारों ने विभिन्न सामानों को अलग-अलग तरीके से पैक कर रखा है। बुधवार को भी बाजार में जमकर खरीदारी हुई। रामपुर बाजार में लोगों ने सूखे मेवे सहित अन्य सामान की खरीदारी की। लोगों ने शिवरात्रि पर्व के लिए बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों का सामान भी खरीदा। महाशिवरात्रि पर्व को रामपुर उपमंडल शाकड़ी, पकैन और बाबरू सहित अन्य व्यंजनों से महक उठेंगे। खासकर ग्रामीण इलाकों में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। राजेश, ओमकार गौतम, सुरेश, गीता कुमारी, सीता और कल्पना ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामपुर बाजार में खरीदारी की गई और पर्व को मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामपुर और आसपास के सभी शिव मंदिर भी पर्व को लेकर सज गए हैं। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। - संवाद