फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, lord shri ram pujit akshat, reached, kinnaur, rally on 12th January

Rampur Bushahar News: अयोध्या से पहुंचा पूजित अक्षत कलश, 14 जनवरी को रिकांगपिओ में होगी भव्य रैली

Sun, 07 Jan 2024 06:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा 22 दिसंबर को किन्नौर पहुंच गई है। वहीं अभी तक पूजित अक्षत का 70 प्रतिशत प्रसाद के रूप में वितरण हो चुका है। किन्नौर के राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला कार्यवाह मुकेश नेगी ने कहा कि किन्नौर में हिंदू समाज के नवयुवक स्वयंसेवी योजना बनाकर उन्हीं गांव में ठहरे हुए हैं। यहां अक्षत प्रसाद वितरण और राम मंदिर का न्योता घर-घर दे रहे हैं। किन्नौर के हर घर में अयोध्या से लाया गया पूजित अक्षत कलश का प्रसाद वितरित किया है। किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में 14 जनवरी को पूजित अक्षत कलश लाया जाएगा और रिकांगपिओ बाजार में सुबह 11:00 बजे समस्त हिंदू समाज से कलश का स्वागत और रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। रिकांगपिओ के निकट सभी गांव की महिलाएं, युवक मंडल और पंचायत प्रतिनिधिमंडलों से आग्रह किया है कि इस पूजित अक्षत कलश वितरण का अंतिम पड़ाव में शामिल होकर हिंदू समाज का मान सम्मान बढ़ाया जाए। मुकेश नेगी ने कहा कि किन्नौरवासी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण अपने-अपने गांव में मंदिरों या मुख्य स्थान तय कर व्यवस्था के अनुसार सामूहिक रूप से देखने और नव निर्मित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान श्रीराम की प्रथम आरती में शामिल होकर पुण्ययार्थ प्राप्त करें। वहीं अपने-अपने मंदिरों में दीपक अवश्य जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed