{"_id":"65a375bb7dce7dad2a08968f","slug":"rampur-news-lohri-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10929-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
विज्ञापन
लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लोहड़ी का किया दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दिनभर की दौड़ भाग के बाद देरशाम लोगों ने आसपड़ोस में पड़ोसियों के साथ मिल लोहड़ी का दहन किया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दीं और मूंगफली, रेवड़ियों सहित मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। शनिवार को दिन ढलते ही शहर के बच्चे लोहड़ी मनाने के लिए काफी उत्सुक रहे। बच्चों ने घरों में जाकर लोहड़ी दहन की लकड़ियां मांगी और खुली जगह पर जमा किया। बाजार बंद होते ही घर के बड़ों की उपस्थिति में विधि विधान से इसका दहन किया। इसके बाद प्रसाद के रूप में मूंगफली और रेवड़ियों को बांटने का दौर चलता रहा है। ठंड से बचने के लिए देर शाम लोग अलाव के आसपास बैठे रहे। कई जगह तो युवाओं ने इसके जमकर नृत्य भी किया।