फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, loan, wave off, movement, memorandum, send, to, cm, pm

गरीब किसानों का ऋण किया जाए माफ : सुभाष

Wed, 07 Feb 2024 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
कर्ज मुक्त अभियान के तहत उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


कहा, कर्ज के कारण हजारों किसान आत्महत्या करने को मजबूर, सरकार दे राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बीते कुछ वर्षों से देश में लोग कर्ज से जूझ रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना के दौरान लॉकडाउन और सरकार द्वारा समय-समय पर लिए गए अन्य फैसले ऐसे हैं, जिन्होंने किसान, व्यापारी, मजदूरों और निजी कर्मचारियों को कर्ज में डूबो दिया है। इसी मामले को लेकर बुधवार कर्ज मुक्त अभियान जिला अध्यक्ष किन्नौर सुभाष चंद नेगी और हिमाचल प्रदेश के सदस्यों ने गरीब किसानों का ऋण माफ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा के माध्यम से भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि परिवार सरकारी कर्ज के दलदल में फंसकर आत्महत्या कर रहे हैं। कर्ज एक बड़ी समस्या बन गई है। सरकारी संस्था (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्षों में यह 50,000 से भी अधिक हो गया है। कई मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों ने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली है और यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश की जनता हर दिन कर्ज के कारण आत्महत्या कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों और प्रतिष्ठित लोगों को अंडरराइट हेयर कट/राइट ऑफ जैसे कई तरीकों से राहत दे रही है, जो रकम करोड़ों में है। उन्होंने मांग उठाई कि जिन नियमों के तहत लोगों को राहत प्रदान की जा रही है, उन्हीं नियमों के तहत आम जनता का भी कर्जा सरकार माफ करें। इस मौके पर भारती कुमारी नेगी, लेपन नेगी, विजेंद्र नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed