{"_id":"6655cd24bf4e86bf210bc52f","slug":"rampur-news-lelan-school-cleanness-program-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-116544-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में यशिका और भाषण स्पर्धा में साक्षी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में यशिका और भाषण स्पर्धा में साक्षी प्रथम
विज्ञापन
मासिक धर्म के दौरान विशेष ध्यान रखे महिलाएं : कमला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उच्च विद्यालय लैलन में खंड चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार मंगलवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ठाकुर प्रथम, दिलमाया ने दूसरा और आरुव ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यशिका ने प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय और कृतिका, एनरिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीपी और मधुमेह की जांच की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने छात्राओं को माहवारी के समय आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अनियमित मासिक धर्म, भारी मासिक धर्म और दर्द सहित मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्रा को इस दौरान अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो उसे किसी यौन चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका रामदासी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता कैलाशी चौहान, आशा अंजना कुमारी, आशा आरती और आशा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।