{"_id":"654ced55412e0f56f80f231e","slug":"rampur-news-lavi-fair-dron-police-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7982-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार ड्रोन से निगरानी रखेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार ड्रोन से निगरानी रखेगी पुलिस
विज्ञापन
मेला मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात होंगे 300 जवान, क्यूआरटी की चार टीमें और छह ट्रैफिक मोटरसाइकिल संभालेगी व्यवस्था
संवेदनशील ब्रौ, जगातखाना और चाटी पुल में भी रहेगा पुलिस का पहरा, 24 घंटे कार्य करेगा पुलिस का मास्टर कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 नवंबर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने नई पहल की है। इस बार अंतरराष्ट्रीय मेले में पहली बार ड्रोन की मदद से आपराधिक गतिविधियों और ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। रामपुर के चप्पे-चप्पे में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस और होमगार्ड के करीब 300 जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा संभालेंगे। वहीं मेले के दौरान पुलिस का मास्टर कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करता रहेगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की हर गतिविधि पर पुलिस ड्रोन की मदद से निगरानी रखेगी। पुलिस मेल के दौरान चार ड्रोन की मदद से मेला मैदान, सांस्कृतिक संध्या स्थल और खासकर ब्रौ, जगातखाना और चाटी पुल पर होने वाली हर गतिविधि को कैमरे में रिकॉर्ड करेगी। मेले में नशे की रोकथाम, शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों और जुए जैसी गतिविधियों पर भी ड्रोन की मदद से अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। ये ड्रोन दिन के साथ-साथ रात के समय भी काम करेंगे। मेले के दौरान कानून, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला जिला पुलिस, होमगार्ड और बटालियन के 300 सुरक्षा जवान तैनात होंगे। मेले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस की चार क्यूआरटी टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के छह मोटरसाइकिल भी यातायात पर नजर रखेंगे। लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में भी हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस का मास्टर कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जो कोई भी वारदात होने पर संबंधित जवानों और अधिकारियों को सूचित करेगी। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस विभिन्न गतिविधियों पर चार ड्रोन की मदद से नजर रखेगी। मेले के दौरान पुलिस का मास्टर कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।