{"_id":"6548d8cdc246c433ed0eb541","slug":"rampur-news-lavi-fair-doom-jhula-auction-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7848-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 51 लाख में डूम और 14. 51 लाख में नीलाम हुआ झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 51 लाख में डूम और 14. 51 लाख में नीलाम हुआ झूला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारियां की शुरू, दुकानों के लिए आवंटन प्रक्रिया शुरू
रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और नगर परिषद ने कमर कसना शुरू कर दिया है। पाटबंगला मैदान में सजने वाली दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को 51 लाख में डूम और 14. 51 लाख में झूला नीलाम हुआ। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष डूम की नीलामी ने लंबी छलांग लगाई है। मेले में देशभर से आने वाले व्यापारियों को दुकानें सजाने के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया सोमवार को नगर परिषद हॉल में की गई। प्रशासन और नगर परिषद की देखरेख में बाहरी और स्थानीय व्यापारियों के लिए प्लॉटों का आवंटन किया गया। वहीं, तहसीलदार रामपुर जय चंद ने कहा कि डूम के लिए 18 लोगों ने पंजीकरण किया था लेकिन नौ लोगों के दस्तावेज पूरे होने पर उन्हें ही प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि पिछली बार 19. 11 लाख में डूम की बोली लगी थी। वहीं इस बार डूम 51 लाख में बिका। झूले की प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में 14 लोगों ने पंजीकरण किया था लेकिन दस्तावेज पूरे न होने के कारण सात लोग ही प्लॉट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सके। बीते वर्ष 13 लाख, 75 हजार में झूला नीलाम हुआ था।, जो इस वर्ष 14 लाख, 51 हजार में बिका है। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यापारी को स्वयं देना होगा। नगर परिषद की कोशिश रही है कि प्रशासन के सभी निर्देशों को पूरा किया गया। प्लॉट आवंटन में सभी व्यापारियों ने सहयोग दिया और कार्य को पूरा किया गया है।