{"_id":"64a063059cdb63bce700c617","slug":"rampur-news-kungas-fair-started-from-4th-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2077-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: इंडियन आइडल फेम राजीव थापा, डाबेराम कुल्लवी और बीएस भारद्वाज मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: इंडियन आइडल फेम राजीव थापा, डाबेराम कुल्लवी और बीएस भारद्वाज मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। चार से छह जुलाई तक आयोजित होने वाले कुंगश के बीस आषाढ़ मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। शनिवार को कमेटी ने मेले में होने वाली सांस्कृतिक संध्या के कलाकारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। वहीं व्यापारियों के लिए प्लाॅट आवंटन भी शुरू कर दिए हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर ने बैठक में कही। उन्होंने कहा कि चार जुलाई को स्थानीय अराध्य पनेउई नाग और मांहुनाग देवता के आगमन के साथ मेले का शुभारंभ होगा।
मेले के शुभारंभ अवसर पर आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार जबकि समापन अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के लोक गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। चार जुलाई की पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक डाबेराम कुल्लवी, अजय चौहान और बीएस भारद्वाज धूम मचाएंगे। दूसरी रात्रि सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम राजीव थापा, सुरेश शर्मा और पॉल सिंह सहित स्थानीय लोकल कलाकार लोगों को नचाएंगे। पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या स्थानीय कुंगश पंचायत प्रतिनिधि की ओर से आयोजित की जाएगी।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज, करसोग के विधायक दीपराज, सरकाघाट के विधायक दलीप सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा स्थानीय महिला मंडल और स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान महिला रस्साकशी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।