फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kungad, chc,

Rampur Bushahar News: एक कमरे में चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंगश का कार्य

Tue, 05 Dec 2023 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी से लेकर ब्लड सैंपल तक के कार्य हो रहे प्रभावित, मरीज झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


नींव से आगे नहीं बढ़ रहा नए भवन का निर्माण कार्य, लोगों ने जल्द निर्माण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंगश को खुले सालों गुजर गए, लेकिन इसके बावजूद अभी तक पीएचसी के पास अपना भवन नहीं है। यहां भवन निर्माण के लिए जगह का चयन भी हो चुका है। वन विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद सरकार की ओर से भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया लेकिन दो सालों से अभी तक भवन का निर्माण कार्य नींव डालने से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे जनता में विभाग के प्रति खासी नाराजगी है। हालत यह है कि वर्तमान में पीएचसी का एकमात्र कमरे में चल रहा है। यहां चिकित्सक सहित तमाम स्टाफ के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। पीएचसी में रोजाना 60-70 मरीजों की ओपीडी रहती है। इसके अलावा सभी तरह के ब्लड सैंपल भी लिए जा रहे हैं। एक छोटे और खस्ताहाल कमरे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजाें को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश कुमार और संतोष कुमार का कहना है कि कुंगश पीएचसी क्षेत्र की कराणा, कराणा-1, कुंगश, बिनन, मुंडदल, रोपा और पोखरी सहित करीब दर्जनभर पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसके बावजूद समय रहते भवन न बनने से क्षेत्र की जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरी ओर स्वास्थ्य केंद्र की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से पर्याप्त बजट महैया कर भवन निर्माण की मांग उठाई है। बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता का कहना है कि भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की राशि और जमा की गई है। लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्य को आगे बढ़ाने की बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed