{"_id":"6648afda87219a82ca0103ad","slug":"rampur-news-koyal-cleanness-rally-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116130-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोयल के विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोयल के विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस में 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए रामपुर एचपीएस ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला कोयल के विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान भारत को कचरा मुक्त बनाने के लिए लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। अभियान के तहत रामपुर के अस्पताल, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप और पार्किंग में पोस्टर स्थापित करने के साथ-साथ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामपुर को सेनिटाइजर प्रदान किए गए। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस विकास मारवाह ने कहा कि सतीश शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक निदेशक कार्मिक सह अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन के उचित निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।