फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kisan sabha, protest,

Rampur Bushahar News: परियोजना के धमाकों से आई दरारों का सही मूल्यांकन न होने पर गरजेगी किसान सभा

Tue, 19 Mar 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग नित्थर के कार्यालय के बाहर होगा विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन

बैठक में किसान सभा और प्रभावितों ने बनाई रणनीति


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। लूहरी परियोजना के निर्माण कार्य के धमाकों से घरों में आई दरारों का सही मूल्यांकन नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग सब डिविजन नित्थर की कार्यशैली से प्रभावितों और किसानों में रोष है। इस कारण प्रभावित और किसान कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को प्रभावितों की बैठक किसानसभा के बैनर तले आयोजित हुई। बैठक में कई ज्वलंत मुद्दों पर मंथन हुआ और लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई। किसान सभा निरमंड इकाई के महासचिव देवकी नंद का कहना है कि लूहरी परियोजना से नित्थर और देहरा पंचायत प्रभावित है और परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य देहरा पंचायत में हो रहा है, जबकि प्रदूषण और दरारों का मुआवजा सबसे कम देहरा पंचायत के प्रभावितों को मिल रहा है। वहीं, नित्थर पंचायत को तो प्रभावित पंचायत से ही बाहर कर दिया था, जिसे लेकर कड़े संघर्ष के बाद अब परियोजना से प्रभावित पंचायत में लाया गया है। देहरा पंचायत में दरारों का मूल्यांकन करने के लिए लोक निर्माण विभाग सब डिविजन नित्थर में कमेटी बनाई गई थी।
नील चंद का घर पूरी तरह टूटा
किसान सभा और देहरा पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने हल्के में लेकर सही मूल्यांकन नहीं किया है, जबकि जानस में नील चंद का घर जो प्रोजेक्ट साइट से दो सौ मीटर से भी कम दूरी पर है, पूरी तरह से टूट गया है और पांच हजार से भी कम पैसा मिल रहा है, जिसका दौरा स्वयं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने किया था। वहीं, शिमला जिले में नागाधार में प्रदूषण और दरारों का मुआवजा हजारों में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को किसान सभा लोक निर्माण विभाग सब डिविजन नित्थर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी, क्यूंकि इसका जिम्मेदार पूरी तरह से विभाग है।
विज्ञापन

प्रभावितों के साथ बैठक की
मंगलवार को नित्थर पंचायत के हर गांव में किसान सभा की प्रभावितों के साथ बैठकें आयोजित हुई और आगामी रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर जिला महासचिव अमित सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed