फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kisan fare, kinnaur

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में दो सौ किसानों को वितरित किया मटर का बीज

Tue, 12 Mar 2024 09:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा विकास खंड के आंबेडकर भवन रिकांगपिओ में कृषि विभाग के आतमा परियोजना कल्पा ने खंड स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया। एक दिवसीय मेले में कल्पा ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर कल्पा विकासखंड के 200 किसानों को मटर के बीज भी वितरित किए गए। किसान मेले में कृषि उपज मंडी किन्नौर शिमला के निदेशक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं। अगर किसी किसान की फसल में कोई बीमारी लगती है तो जल्द से जल्द संबंधित विभाग को सूचित करे ताकि फसल को लगने वाली बीमारी का इलाज संभव हो सके। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी ओपी बंसल ने विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि जिला में मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाढ़बंदी के लिए उपदान राशि को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया गया है। वहीं विशेषज्ञ डाॅ. बलवीर ने बताया कि एक हेक्टेयर में 25 से 30 हजार उत्तम किस्म के पौधे तैयार करने हेतु सरकार ने बागवानों के लिए 7.50 लाख रुपए के अनुदान राशि का प्रावधान किया है। उन्होंने खुंभ विकास योजना, मधु विकास योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कि बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्पा के अध्यक्ष प्रीतम नेगी और जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के कार्यालय सचिव भरत नेगी सहित कल्पा खंड के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed