{"_id":"65afa077922cfd006e04faa4","slug":"rampur-news-kinnaur-panchayat-pardhan-uppardhan-go-fo-republic-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-11360-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायताें के प्रधान और उपप्रधान गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायताें के प्रधान और उपप्रधान गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। आईटीबीपी ने किन्नौर और स्पीति के जीवंत गांव के पांच दर्जन प्रधानों और उपप्रधानों को गणतंत्रत दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। पंचायत प्रधानों को मंगलवार सुबह ज्यूरी से आईटीबीपी के 43वीं बटालियन मुख्यालय से कमांडेंट सहित सभी अधिकारियों ने नाश्ता करवाने के बाद रवाना किया। चंदन सिंह भंडारी, सेनानी, 43वीं वाहिनी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला के अधीन आने वाली वाहिनियों के एआरओ में आने वाले जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर के जीवंत गांवों के प्रधानों और उनके परिवारों को 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल होने के लिए ले जा रहे हैं। पार्टी के लिए 43वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत पुलिस बल ज्यूरी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पवन कुमार गुप्ता, द्वितीय कमान के द्वारा सेनानी 43वीं वाहिनी की ओर से जीवंत गांवों के समस्त प्रधानों और उनके परिवारजनों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। पवन कुमार गुप्ता, द्वितीय कमान, 43वीं वाहिनी ने कहा कि विराट गांव कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा उत्तरी सीमा पर गांवों के स्थानीय, प्राकृतिक, मानव और अन्य संसाधनों के आधार पर आर्थिक चालकों की पहचान करते हुए एक गांव एक उत्पाद की अवधारणा पर पारंपरिक ज्ञान, विरासत और स्थायी पर्यावरण कृषि-व्यवसायों को विकसित करना है। द्वितीय कमान 43वीं वाहिनी द्वारा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करके और युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाकर गांवों को हब-एंड-स्पोक मॉडल के आधार पर विकास केंद्र के रूप में विकसित करने संबंधी सरकारी पहल के संबंध में भी जीवंत गांवों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी। इसके साथ ही आह्वान किया कि आप अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं से जुड़े और देश को विकसित बनाने में अपना अहम योगदान दें। चंदन सिंह भंडारी, सेनानी, 43वीं वाहिनी द्वारा भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए वाइब्रेंट गांवों में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और आईटीबीपी द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। समारोह के दौरान पवन कुमार गुप्ता, द्वितीय कमान द्वारा सेनानी 43वीं वाहिनी एवं उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के ओर से भी जीवंत गांवों के प्रतिनिधियों और मीडिया बंधुओं का स्वागत एवं धन्यवाद किया गया ।