फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, van mitr, recruitment,

Rampur Bushahar News: वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में पुरुष वर्ग में 193 जबकि महिला वर्ग में 84 ने किया क्वालिफाई

Tue, 13 Feb 2024 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को चाटी में रामपुर परिक्षेत्र रेंज और ननखड़ी परिक्षेत्र रेंज के सैकड़ों युवक और युवतियों ने भाग लिया। सुबह 8:00 बजे प्रतिभागी चाटी मैदान में पहुंचे। अभ्यर्थियों की पहले लंबाई और अन्य मापदंडों की जांच के बाद दौड़ करवाई गई। इसमें प्रतिभागियों के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ आधे घंटे में पूरी करनी चाहिए। रामपुर रेंज में वन मित्र बनने के लिए पुरुष वर्ग से 107 युवाओं ने आवेदन किया। इसमें 79 युवाओं ने क्वालिफाई किया। महिला वर्ग में 57 ने आवेदन किया था। इसमें 41 ने क्वालिफाई किया। ननखड़ी वन परिक्षेत्र रेंज के लिए पुरुष वर्ग में 137 ने आवेदन किया था। इसमें 114 ने क्लालिफाई किया जबकि महिला वर्ग में 55 ने आवेदन किया था। इसमें 43 ने क्वालिफाई किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन रेंज कुंदन नेगी ने बताया कि दो दिवसीय वन मित्र भर्ती प्रकिया शांतिपूर्वक निपटाया गया। इस दौरान वन विभाग ने पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया।


इनसेट
वन मित्र किन्नौर के लिए 392 युवा उत्तीर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में आयोजित वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन रिकांगपिओ में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवक और युवतियों ने खूब पसीना बहाया। जिले में दो दिनोंं में 266 पुरुष और 126 महिलाओं ने शारीरिक दक्षता और दौड़ की बाधा को पार कर लिया है। इस दौरान अभ्यर्थी दौड़ और शारीरिक दक्षता प्रक्रिया से गुजरे। सोमवार को कटगांव परिक्षेत्र रेंज, निचार परिक्षेत्र रेंज, भावानगर परिक्षेत्र रेंज और मंगलवार को कल्पा परिक्षेत्र रेंज, मूरंग रेंज , पूह और मालिंग रेंज के लिए युवक और युवतियों ने भाग लिया। तीसरे दिन बुधवार सुबह 8 बजे से वन मित्र प्रक्रिया शुरू होगी। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि अभी तक 392 युवक और युवतियों ने प्रथम प्रक्रिया को पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed