{"_id":"66056501ec03101b9b0fdcbe","slug":"rampur-news-kinnaur-news-tongtongche-nalah-people-threat-for-people-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113970-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टोंगटोंगचे नाले में नौ माह के बाद भी नहीं लगी सुरक्षा दीवार, खौफ में हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टोंगटोंगचे नाले में नौ माह के बाद भी नहीं लगी सुरक्षा दीवार, खौफ में हजारों लोग
विज्ञापन
बीते वर्ष जुलाई में नाले में आई बाढ़ से बर्बाद हो गई थी सेब सहित अन्य नकदी फसलें, कई घरों पर मंडरा रहा खतरा
नाले के डायवर्सन पर ग्रामीणों ने शीघ्र आरसीसी वॉल लगाने की उठाई मांग
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर की सांगला वैली के टोंगटोंगचे नाले में बरसात में आई तबाही के बावजूद अभी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। बीते जुलाई में प्राकृतिक आपदा आने से सांगला गांव पर खतरा मंडरा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इससे क्षेत्र के 8 से 10 हजार लोग प्रभावित होंगे। लोगों में रोष इस बात को लेकर है कि बजट के अभाव में प्रशासन और पंचायत ने अभी तक सुरक्षा के लिहाज से कोई उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे बरसात में फिर हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। गौर हो कि 12 जुलाई, 2023 को टोंगटोंगचे नाले में बाढ़ आने से टोंगटोंगचे नाला दूसरी तरफ मुड़ गया था। इस दौरान थापासारिंग से होकर स्थानीय बाजार में एसबीआई की ओर 90 लोगों के घरों में मलबा घुसा गया था। साथ ही सैकड़ों सेब के पौधे, ओगला, फाफरा, आलू और मटर सहित अन्य सब्जियां तबाह हो गईं थीं। थापासारिंग टॉप के पास जहां से नाले का पानी मुंडा है, उस स्थान पर दोनों तरफ सीसी वॉल लगाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की अनदेखी अभी तक जारी है। अभी तक सीसी वॉल का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत क्रेटवॉल लगाकर खानापूर्ति जरूर की रही है। अगर समय रहते डायवर्सन वाले स्थान को सुरक्षित नहीं किया गया तो सांगला गांव पर खतरा मंडरा सकता है। सांगला पंचायत के उपप्रधान लोकेश नेगी, कुसुम देवी नेगी, राम लाल नेगी, अर्जुन नेगी, बंसी लाल नेगी, दौलत नेगी, बृजमोहन नेगी, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी और विद्या नरेश नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन ने जल्द सीसी वॉल लगाने की मांग उठाई है। वहीं, टोंगटोंगचे नाले के समीप निचली तरफ पुदोनाला के वार्ड नंबर दो और तीन पर भी खतरा मंडरा रहा है। यहां लगातार भूमि कटाव हो रहा है और बरसात के कारण करीब 80 घरों पर खतरा पैदा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने समय रहते यहां सीसी वॉल लगाने की मांग उठाई है। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जलशक्ति विभाग को जल्द इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। लोगों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। यहां जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।