फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, snowfall, road blocked, electricity cut, water crisis

Rampur Bushahar News: बर्फबारी के दस दिन बाद भी सड़क, बिजली और पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग

Sat, 09 Mar 2024 05:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर में हजारों लोग झेल रहे दिक्कतें, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को अभी तक नहीं किया जा सका बहाल्र
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में बिना बिजली के ठिठुरने को मजबूर लोग, मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी के दस दिन बीतने के बाद भी जनजातीय जिला किन्नौर के हजारों लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं हैं। जिले में ग्रामीण सड़कों पर एचआरटीसी की बसों की आवाजाही ठप पड़ी है। जिले के हजारों लोग अभी भी सड़क, बिजली और पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं। एक मार्च को हुई भारी बर्फबारी के कारण जिले में जनजीवन अभी तक अस्त व्यस्त है। भारी बर्फबारी के कारण ग्रामीण रूटों को बहाल करने में सबसे अधिक परेशानी आ रही है। जिले के हजारों लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से जहां हजारों लोगों को कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है, वहीं बिना बिजली के ग्रामीण कंपकंपाती ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। यही आलम पेयजल व्यवस्था का भी है। ग्रामीण इलाकों में पेयजल लाइनें बर्फबारी के कारण जम गई हैं। इस कारण पेयजल किल्लत की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में संचार सुविधा ठप पड़ी हैं। ऐसे में हजारों ग्रामीण व्यवस्थाओं में सुधार की आस लगाए हुए हैं। वहीं भारी बर्फबारी के कारण सड़कों को बहाल करने में दिक्कतें हो रही हैं, जबकि विद्युत लाइनों को बर्फबारी से भारी क्षति पहुंची है। इस वजह से लाइनों को दुरुस्त करने में अधिक समय लग रहा है। भाजपा जिला महामंत्री जीत राम नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरज्ञा सहित अन्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण बर्फबारी से अब तक नहीं निपटा जा सका है। जिले में बर्फबारी के दस दिन बाद भी अधिकांश ग्रामीण सड़कें ठप हैं, वहीं बिजली और पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। प्रधान लिप्पा हरीशा नेगी, प्रधान आसरंग मनोज कुमारी नेगी, प्रधान कुन्नोचारंग निर्मला देवी नेगी, प्रधान हांगो सूरजमणी नेगी, प्रधान नेसंग चंद्रभक्ति नेगी, प्रधान ठंगी रूपा नेगी ने कहा कि बर्फबारी के बाद दस दिन बीत गए हैं लेकिन हजारों ग्रामीण अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़कों और विद्युत आपूर्ति को बहाली करने मांग उठाई है।


कोट्स
जगह-जगह भारी बर्फबारी के कारण हिमखंड गिर रहे हैं, तो कहीं भारी बर्फबारी से सड़कें अवरूद्ध हैं। विभाग युद्धस्तर पर सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

राकेश श्याम, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed