{"_id":"65784fffb931eed14b0be190","slug":"rampur-news-kinnaur-news-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-9460-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन
किन्नौर कैलाश, जौरखंडन, नाको के रियोपुरगिल, छितकुल की थौला पहाड़ियों में हुई बर्फबारी
ठंड में ठिठुरने को मजबूर लोग, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ है। इससे समूचे जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। पर्यटन स्थल कल्पा का पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया है। ऐसे में जिले के लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। मंगलवार को किन्नौर जिले में मौसम सुबह से ही खराब बना रहा। दोपहर बाद मौसम में तबदीली के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। जिले के रिकांगपिओ के सामने किन्नौर कैलाश, जौरखंडन, नाको के रियोपुरगिल, छितकुल की थौला पहाड़ियों, सांगला कंडा, भावावैली की ऊंची चोटियों और छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला, हांगो, चुलिंग, नेसंग, लिप्पा और आसरंग सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। मंगलवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान पांच डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में दिसंबर में हुई बर्फबारी से शीतलहर के चलते ठंड काफी बढ़ गई है। जिले के विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारी हिटर और कैरो हिटर के सहारे काम कर रहे हैं। हालांकि मंगलवार को हुइ बर्फबारी के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा, पूह और शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया के मंगलवार को जिले के सभी ग्रामीण रूटों और शिमला, काजा की ओर निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही।