फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, snowfall,

Rampur Bushahar News: ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश, शीतलहर की चपेट में आया क्षेत्र

Mon, 16 Oct 2023 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर की ऊंची चोटियों पर पांच सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात, बर्फबारी से प्रभावित सकता है सेब सीजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/सांगला। देश के विभिन्न राज्यों सहित हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। रविवार सुबह से मौसम खराब होने के बाद सोमवार को किन्नौर और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इससे समूचा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। समय से पहले शुरू हुई बर्फबारी के कारण लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। अगर बर्फबारी और बारिश का दौर आगामी दिनों में यूं ही रहा तो जिले में चल रहा सेब सीजन इससे प्रभावित हो सकता है। सोमवार को दिनभर किन्नौर और शिमला जिले के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होती रही, वहीं निचले इलाकों में बारिश का दौर चलता रहा। किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, कुन्नोचारंग और आसरंग सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में तीन से पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम के करवट बदलने के साथ ही समूचे जिले में शीतलहर का कहर जारी है। वहीं शिमला जिले के 12/20, 15/20 सहित अन्य ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है, जबकि निचले इलाकों में रामपुर, कुमारसैन, ज्यूरी, सराहन सहित आसपास के इलाकों में बारिश होती रही। बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण लोगों ने अपने सर्दियों के कपड़े समय से पहले ही निकाल लिए हैं। किन्नौर जिले में इन दिनों सेब सीजन जोरों पर है और अगर आने वाले दिनों में बर्फबारी का क्रम नहीं थमता तो बागवानों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं अन्य नकदी फसलों के लिए भी यह बारिश और बर्फबारी नुकसान का कारण बन सकती है। सोमवार को बर्फबारी और बारिश के कारण किसी भी रूट के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। किन्नौर और रामपुर के सभी रूटों पर बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed