{"_id":"665379db2ab1c939a1045955","slug":"rampur-news-kinnaur-news-road-ponda-bari-road-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-116478-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पौंडा-बरी मार्ग पर गड्ढों की भरमार, जान जोखिम में डाल सफर कर रहे सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पौंडा-बरी मार्ग पर गड्ढों की भरमार, जान जोखिम में डाल सफर कर रहे सैकड़ों लोग
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की दशा सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के तहत पौंडा-बरी मार्ग पर सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। हालत यह है कि पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार हैं। इसके कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित पौंडा-बरी संपर्क मार्ग की दो वर्ष से हालत दयनीय बनी हुई है।
मार्ग की खस्ताहालत के कारण मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। मार्ग पर बोलतेमोड से तुरंगेमोड तक, राकपितांग स्लाइड प्वाइंट और बरी बस अड्डे के पास तो सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। ऐसे में हजारों लोगों को खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। इसके बावजूद दो सालों से सड़क की दयनीय हालत के कारण लोक निर्माण विभाग मार्ग की सुध नहीं ले रहा है।
इस मार्ग से बरी खास, विकास नगर और चांगे ग्रामंग की करीब 1,600 आबादी लाभान्वित होती है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। बरी पंचायत के प्रधान ज्ञान सिंह नेगी, पूर्व प्रधान योगराज नेगी, महिला मंडल बरी अध्यक्षा रतन कुमारी नेगी, सोमराज नेगी, योगीराम माथस, राजेश नेगी, सुरेश कुमारी नेगी, शशिकला नेगी और कुलदीप नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की दयनीय हालत के कारण लोग हर रोज दिक्कतें झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग की खस्ताहालत को सुधारने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन प्रमोद उपरेती ने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद मार्ग पर गड्ढों को भरा जाएगा। पेचवर्क का कार्य शुरू कर जल्द सड़क की हालत सुधारी जाएगी।