फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, road, nh, open for truck only four vehicle

Rampur Bushahar News: निगुलसरी से चार घंटे की गुजरेंगे सेब से लदे ट्रक और भारी वाहन

Thu, 21 Sep 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निगुलसरी के समीप भूस्खलन के बाद लग रहे ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही की समयसारिणी तय की है। इसके तहत सेब से लदे ट्रक और अन्य भारी वाहन सुबह 4:00 से 8:00 बजे तक ही आवाजाही कर सकेंगे। वहीं अन्य सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही का समय सुबह 8:00 बजे से सांय 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने साफ किया है कि अगर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थम जाता है, तो शाम सात बजे के बाद भी यातायात सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से निगुलसरी में 30 होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि निगुलसरी में भारी भूस्खलन के कारण एनएच पांच पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया था, जिसे 10 दिन के बाद बहाल किया गया है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रखना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। जबसे राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल हुआ है, तभी से दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने एहतियातन निगुलसरी सिंकिंग प्वाइंट से एक-एक वाहन को भेजा रहा है। इससे हालत यह बन गए हैं कि सेब से लदे वाहनों सहित अन्य गाड़ियों को यहां से गुजरने के लिए घंटों जाम में परेशान होना पड़ रहा है। वहीं निगुलसरी में भारी वाहनों के गुजरने के बाद छोटे वाहनों को गुजरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि भारी वाहनों के चलने से कच्ची सड़क में कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। इससे जिले की हजारों की जनता परेशान हो रही है। जिले के लोग एलपीजी सिलिंंडर और पेट्रोल की कमी से जूझ रहे हैं। इस कारण ट्रकों और अन्य वाहनों में सेब लोड नहीं हो पा रहा है।


इस वजह से बागवानों के सेब की पेटियां बगीचों में ही पड़ी हैं। जिला दंडाधिकारी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने कहा कि एनएच पांच निगुलसरी सिंकिंग प्वाइंट पर जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए सेब से लदे ट्रकों और अन्य सामान से लदे भारी वाहनों की आवाजाही सुबह चार बजे से आठ बजे तक हो सकेगी। यातायात को सुचारू चलाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।




- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed