भाजयुमो निचार मंडल के युवा चौपाल कार्यक्रम में वन निगम के उपाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भाजयुमो निचार मंडल ने सोमवार को युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी पर जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोग केंद्र की मोदी सरकार के संकल्प पत्र के लिए सुझाव भी दे सकते हैं। कार्यक्रम में विशेष तौर से वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सूरत नेगी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे देश का गौरव बढ़ा है और देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 2022 के विधानसभा के चुनाव में आम जनमानस को 10 झूठी गारंटियां देकर गुमराह किया है। कांग्रेस ने प्रदेश में हर महिला को प्रति माह 1,500 रुपये देने, 80 रुपये किलो दूध खरीदने, हर साल 1 लाख नौकरियां और 5 साल में 5 लाख नौकरियां देने, 2 रुपये किलो गोबर खरीदने जैसी गारंटियां पहली कैबिनेट में पारित करने का वादा किया था लेकिन आज सरकार इन गारंटियों को लेकर आंख मूंदकर बैठी है। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील नेगी, भाजपा जिला महामंत्री संजय नेगी, भाजपा निचार मंडल के अध्यक्ष मदन नेगी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित खोजान, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री महेश माथस ,सचिन सोगे, भाजयुमो के निचार मडल अध्यक्ष लकदीप सिंह, निचार मंडल महामंत्री अजय नेगी, मंगतराम, मंजीत लखान, राममिलन, हेमंत जिंटू, विनय बोरस पंकज माथस लक्की कोच सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।