फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, people, protest, illigal pen stock line by company

Rampur Bushahar News: बिना अनुमति विद्युत परियोजना ने बिछा दी 200 मीटर पेन स्टॉक

Wed, 13 Dec 2023 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन परियोजना की मनमानी से ग्रामीणों में रोष, बरी संपर्क मार्ग और बोलते से रावा सड़क पर हो रहा कार्य
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, परियोजना के खिलाफ की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं की मनमानी से ग्रामीण रोषजदा हैं। हैरानी इस बात की है कि जिले के बरी में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना ने बिना अनुमति के 200 मीटर पेन स्टॉक बिछा दी। यह पेन स्टॉक लोक निर्माण विभाग की सडक़ के किनारे अवैध रूप से बिछाई जा रही है। बरी संपर्क मार्ग और बोलते से रावा मार्ग पर अवैध रूप से करीब दो सौ मीटर पेन स्टॉक बिछाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौर हो कि ग्राम पंचायत बरी के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजना सोल्डिंग हाइड्रो वार्ड प्राइवेट लिमिटेड की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार परियोजना ने डीपीआर से बाहर जाकर 200 मीटर पेन स्टॉक का बोलते से रावा सड़क और बरी संपर्क मार्ग में अंडरग्राउंड बिछाने का काम कर रही है। ग्रामवासियों के अनुसार लोक निर्माण विभाग और ग्राम पंचायत के अनुमति के बगैर परियोजना इस कार्य को कर रही है। इसके लिए उन्होंने पंचायत को सूचित करना तक उचित नहीं समझा। इससे पूर्व भी परियोजना ने ग्रामीणों की सहमति के बिना एक अन्य नाले को परियोजना से अवैध रूप से जोड़ने का कार्य किया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया था। अवैध रूप से कार्य करने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को मौके पर जाकर परियोजना के कार्य को रोका और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिना अनुमति शुरू किए गए कार्य को रोकने की मांग की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने भी बिना विभाग की अनुमति के कार्य करने की बात मानी। इस मौके पर पंचायत के सदस्य, ग्राम संघर्ष कमेटी सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बरी पंचायत प्रधान छुनीत डोलमा जिंटू, पूर्व प्रधान योगराज नेगी, ग्राम संघर्ष कमेटी अध्यक्ष पवन नेगी सहित अन्यों ने बताया कि परियोजना की इस प्रकार की मनमानी को ग्रामीण कतई सहन नहीं करेंगे। अवैध रूप से हो रहे कार्य को किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। अगर परियोजना प्रबंधन समय रहते बाज नहीं आया तो आने वाले समय में समूचे गांव के लोग परियोजना के विरोध में उतरेंगे।

कोट्स
परियोजना प्रबंधन द्वारा पेन स्टॉक सड़क में बिछाने की सूचना मिली थी। इसके लिए विभाग से अनुमति नहीं ली गई है। कार्य रोक दिया गया है। परियोजना ने अनुमति मांगी है, जिस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद उप्रेति, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भावानगर


कोट्स्
लोक निर्माण विभाग की सड़क का डंगा धंसने के कारण पेन स्टॉक ले जाने के लिए सड़क के किनारे खुदाई करनी पड़ी। ग्रामीणों की आपत्ति के बाद कार्य रोक दिया गया है। इस संबंध में पंचायत और लोक निर्माण विभाग से मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक भंडारी, प्रबंधक सोल्डिंग हाइड्रो वार्ड प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed