फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, nodal officer, loksabha

Rampur Bushahar News: आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी पोस्टल बेल्ट से कर सकेंगे मतदान

Tue, 23 Apr 2024 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉक्टर मेजर शशांक गुप्ता ने नोडल अधिकारियों को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 8 विभागों के आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉक्टर मेजर शशांक गुप्ता ने मंगलवार को बैठक में नोडल अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि आठ विभागों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस सेवा, परिवहन विभाग से ड्राइवर और कंडक्टर स्थानीय रूट छोड़कर) शक्ति विभाग से पंप ऑपरेटर, टर्नर, विद्युत विभाग से इलेक्ट्रिशन और लाइनमैन, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत मीडिया कर्मी, मिल्क फेडरेशन के दूध वितरण सेवा से संबंधित कर्मचारी, जेल स्टाफ, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिले के आठ विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग के आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को फॉर्म-12 डी की प्राप्ति के लिए जल्द प्रेषित करना सुनिश्चित करें। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन जीएस राणा, अधीक्षक निर्वाचन जीआर सक्सेना, तहसीलदार कल्पा कंचन ठाकुर, कानूनगो निर्वाचन ताराचंद नेगी और नोडल अधिकारियों सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed