फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, nathpa, ded sungra, road, condition, not, good,

Rampur Bushahar News: वांगतू-नाथपा-डेड सुंगरा पर गड्डों की भरमार, सफर बना जानलेवा

Wed, 28 Feb 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
नाथपा में एनएच बंद होने पर इसी मार्ग से होती है वाहनों की आवाजाही, आठ किलोमीटर मार्ग की हालत खस्ता
विज्ञापन


सेना, पर्यटक और किसान और बागवान झेल रहे परेशानी, हालत सुधारने की उठाई मांग

बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। नाथपा-डेड सुंगरा की खस्ताहालत के कारण राहगीरों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि आठ किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इस वजह से हर समय मार्ग पर हादसे का खतरा बना रहता है। लंबे समय से मार्ग की दयनीय दशा बनी हुई है, लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस वजह से लोग रोजाना खतरे के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। गौर हो कि सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण एनएच पांच नाथपा में बंद होने की स्थिति में वांगतू-नाथपा-डेड सुंगरा मार्ग का वैकल्पिक के रूप से इस्तेमाल किया जाता है। मार्ग से सेना के जवान, पर्यटक, किसान-बागवानों सहित हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। इसके बावजूद मार्ग की दशा नहीं सुधारी जा रही है। मार्ग कई स्थानों पर इतना तंग है कि यहां कभी भी हादसा हो सकता है। प्रधान चांसू पंचायत बीरबल लोक्ट्स, प्रधान कल्पा सरिता नेगी, पूह पंचायत प्रधान राजेश नेगी, प्रधान निचार पंचायत राजपाल नेगी, राजेश नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, यतेंद्र नेगी, कुलदीप नेगी, अरुण नेगी, सांबा दोर्जे नेगी, सुरजीत नेगी, अविनाश नेगी, राजकमल नेगी और प्रेमराज नेगी सहित कई अन्यों ने कहा कि नाथपा में लंबे समय से भूस्खलन होने के कारण एनएच बार-बार बंद हो रहा है। ऐसे में यह वैकल्पिक मार्ग हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मार्ग की हालत को जल्द सुधारने की मांग की है।



मार्ग को दुरुस्त नहीं कर सकते हैं। यह सड़क विद्युत बोर्ड के अधीन है। फिर भी लोगों की समस्या को देखते हुए मार्ग पर मशीन लगाकर गड्ढों को भरा जाएगा। विभाग द्वारा हरसंभव समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद नेगी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed