{"_id":"65258f840761d7d3c50714d8","slug":"rampur-news-kinnaur-news-kalash-yatra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-6640-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में निकाली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में निकाली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 17वीं वाहिनी आईटीबीपी रिकांगपिओ में सेनानी 17वीं वाहिनी बसंत कुमार नोगल के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत इस दौरान अमृत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आईटीबीपी और जिला प्रशासन किन्नौर ने इसका आयोजन किया।
विकास खंड स्तर पर वीरों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलश को नई दिल्ली पहुंचाया जाएगा। इसके बाद विभिन्न राज्यों से आई मिट्टी से कर्तव्य पथ पर महान वीरों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण होगा।