फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, jnv, admission,

Rampur Bushahar News: जेएनवी रिकांगपिओ में नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए 15 तक करें आवेदन

Wed, 08 Nov 2023 05:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में सत्र 2024-25 के लिए नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने प्रेस को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थी स्वयं, लोकमित्र केंद्र या अन्य किसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस विद्यालय पर आकर संपर्क किया जा सकता है। वहीं दूरभाष नंबर 01786-222232 या 88130-01336 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed