{"_id":"65af9da30994aac93a05ae14","slug":"rampur-news-kinnaur-news-jnv-admission-exam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-11353-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जेएनवी रिकांगपिओ में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जेएनवी रिकांगपिओ में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 10 फरवरी को जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्य शशि कांता कुमारी ने बताया कि जिले में सत्र 2024-25 के लिए नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को जेएनवी रिकांगपिओ में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वैबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर भी उपलब्ध हैं और अभ्यर्थी यहां से भी पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस विद्यालय में आकर संपर्क किया जा सकता है या दूरभाष नंबर 01786-222232 पर संपर्क कर सकते हैं।