फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, heavy snowfall,

Rampur Bushahar News: किन्नौर में दुश्वारियां बरकरार, बर्फबारी से थमी जिंदगी, सेब के बगीचों को पहुंचा नुकसान

Mon, 04 Mar 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन अधिक स्थानों पर एनएच अभी भी बंद, जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर भी आवाजाही ठप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। सोमवार को मौसम खुलने के बाद भी जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर नेशनल हाईवे अब भी बाधित है, जबकि सभी ग्रामीण रूटों पर भी वाहनों की आवाजाही ठप हैं। इससे लोगों की जिंदगी पूरी तरह से थम गई है। भारी बर्फबारी जहां सेब की फसल के लिए वरदान मानी जा रही है तो वहीं इससे बगीचों को भारी नुकसान भी पहुंचा है। इससे बागवानों की सालों की मेहनत पर पानी फिर गया है। रविवार रात तक किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर चलता रहा। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 105 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जिले में बर्फबारी और भूस्खलन के कारण निगुलसरी, नाथपा, रल्ली, टिंकू नाला, भगत नाला से लेकर पूह तक भी कई स्थानों पर एनएच चौथे दिन भी बाधित रहा। वहीं जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। जिले के विभिन्न स्थानों में निगम की सात बसें फंसी हैं। निगुलसरी में भारी भूस्खलन के कारण किन्नौर जिले का संपर्क चौथे दिन भी देश दुनिया से कटा रहा। हालांकि एनएच प्राधिकरण, सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल करने में जुटे हुए हैं लेकिन भारी बर्फबारी और जगह-जगह भूस्खलन के कारण मार्ग बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। सीमा सड़क संगठन पोवारी लेकर पूह तक एनएच को बहाल करने में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर कार्य कर सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सापनी, बटसेरी, रक्षम और थेमगारंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सेब के पेड़ों को भारी क्षति पहुंची है। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिले की सभी सड़कों को बहाल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। सीमा सड़क संगठन पोवारी के कार्यवाहक ओसी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोवारी से पूह तक करीब 56 किलोमीटर मार्ग की बहाली का कार्य जारी है। सोमवार शाम तक करीब 28 किलोमीटर मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।


भारी बर्फबारी से टूटे तार, बिजली आपूर्ति ठप
जिले में भारी बर्फबारी के कारण जगह-जगह बिजली की लाइनों को क्षति पहुंची है। इससे कई क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप है। इस वजह से लोग कड़ाके की ठंड में अंधेरे में रातें गुजारने को मजबूर है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों के मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो गए हैं, जिससे उनके लिए एक-दूसरे से संपर्क करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। वर्तमान में जिले में बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही है। ऐसे में भारी बर्फबारी के बीच विद्यार्थी चुनौतियों का सामना करते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने मौसम के रुख को देखते हुए स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed