फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, heavy, snowfall, phooh, panchayat, electricity cut, road, blocked,

Rampur Bushahar News: पूह खंड की तीन पंचायतों में 18 दिनों से अंधेरा, हजारों की आबादी झेल रही दिक्कतें

Sun, 17 Mar 2024 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद सड़क अवरुद्ध, रोजमर्रा का सामान भी नहीं पहुंच रहा, लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी हजारों लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। भारी हिमपात के कारण पूह खंड की तीन पंचायतों के हजारों बाशिंदे पिछले 18 दिनों से बिना बिजली के गुजर बसर कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़क भी अवरुद्ध है। इस वजह से लोगों के लिए रोजमर्रा का सामान भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर लोगों में सरकार और बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ भारी रोष्सा है। भारी बर्फबारी के कारण पूह खंड की कुनोचारंग, आसरंग और नेसंग पंचायत के लोगों का जीवन पूरी तरह से थम गया है। हालत यह है कि क्षेत्र में सड़कों के अवरुद्ध रहने से लोग सब्जियों सहित खाने पीने की जरूरी चीजों से भी महरूम हैं। भाजपा पूह मंडल के अध्यक्ष सुभाष छोरगया ने कहा कि कांग्रेस सरकार मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रही है। सुक्खू सरकार और कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। प्रधान कुनोचारंग पंचायत निर्मला देवी नेगी, उपप्रधान सुशील नेगी, प्रधान आसरंग पंचायत मनोज कुमारी नेगी और नेसंग पंचायत प्रधान चंद्रभक्ति नेगी ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द सड़क बहाल करने और विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सेन ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। वहीं दिन में नालों में हिमखंड गिर रहे हैं। मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही है। जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।


कोट्स
अधिक बर्फबारी के कारण लाइनों को बहुत नुकसान हुआ है। लाइनों को दुरुस्त करने में दिक्कतें पेश आ रही है। बोर्ड की पूरी कोशिश है कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
विज्ञापन

टाशी नेगी, एक्सईएन, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed