फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, health news, panavi, sub health center,

Rampur Bushahar News: स्वास्थ्य उपकेंद्र पानवी में छह माह से लटका ताला, मरीज उपचार के लिए भटकने को मजबूर

Wed, 14 Feb 2024 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए 20 किलोमीटर की दौड़ लगा रहे लोग, सरकार और विभाग से खाली पद भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के स्वास्थ्य उपकेंद्र पानवी में छह माह से ताला लटका है। ऐसे में मरहम पट्टी से लेकर छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए भी लोगों को 20 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। गौर हो कि सितंबर 2023 से स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद रिक्त चल रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए भी पानवी गांव से 20 किलोमीटर दूर भावानगर या टापरी जाना पड़ रहा है। उपप्रधान पंचायत पानवी बुद्धा राम नेगी, महिला मंडल अध्यक्षा सीता देवी नेगी, किरण माला नेगी, पालम देवी नेगी, सतीश नेगी, सूर्यकांत नेगी, संदीप नेगी, अश्वनी नेगी, यशवंत नेगी और हिम्मत सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। लंबे समय से केंद्र में ताला लटका होता है। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द खाली पदों को भरने की मांग उठाई है, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। बीएमओ भावानगर डॉ. कविराज नेगी ने कहा कि जिले में स्टाफ की कमी चल रही है। यह मामला सरकार के ध्यान में है। लोगों की समस्याओं की देखते हुए प्रतिनियुक्ति पर भेजकर व्यवस्था चलाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र सरकार स्टाफ की तैनाती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed