{"_id":"66532de1f94b6268220c7305","slug":"rampur-news-kinnaur-news-dc-kinnaur-meet-youngster-for-cast-vote-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-116476-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र को मजबूत करने में युवा निभाएं अपनी भागीदारी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र को मजबूत करने में युवा निभाएं अपनी भागीदारी : उपायुक्त
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों के मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर ने जिले के दुर्गम क्षेत्रों से संबंध रखने वाले युवाओं से एक जून को अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में जाकर ग्रामीणों से सशक्त लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही जिले से बाहर शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं से भी लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए मत का प्रयोग करने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रविवार को जिले के पूह विकास खंड के सीमावर्ती कुन्नो और चारंग मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने यहां पर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें एक जून को मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को प्रेरित करने का आह्वान किया, जिससे जनजातीय जिला किन्नौर में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी दर्ज की जा सके और सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जिला से बाहर शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं से निवेदन करें कि वे अपने मत का प्रयोग अपने गृह क्षेत्र में आकर करें और लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें।