{"_id":"65f1909b57af4404810e7cc2","slug":"rampur-news-kinnaur-news-crime-news-more-then-one-kg-opium-recovered-person-thopan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113400-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठोपन में एक किलो अफीम के साथ दबोचा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठोपन में एक किलो अफीम के साथ दबोचा व्यक्ति
विज्ञापन
एनएच पांच पर गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। मूरंग थाना के तहत ठोपन में पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को एक किलो अठहत्तर ग्राम अफीम के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस की टीम राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर गश्त कर रही थी। इस दौरान ठोपन में ढाबे के समीप मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो उससे एक किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान दिनेश शाही निवासी करनाली आंचल नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। नशा माफियाओं को खत्म करने के लिए विशेष अभियान के तहत नशा तस्करों की की धर पकड़ की जा रही है।