फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, center government, team, sangla. rain,effected, visited,

Rampur Bushahar News: आपदा का जायजा लेने सांगला पहुंचा केंद्र सरकार का विशेष दल

Thu, 10 Aug 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वीरवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए केंद्र सरकार का विशेष दल पहुंचा। टीम ने सांगला में बाढ़ और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन



जिले में हुए नुकसान का आकलन कर टीम इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। गौर हो कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ जनजातीय किन्नौर जिले में भी भारी बरसात ने काफी क्षति पहुंचाई है। जिले के सांगला, ब्रुआ, भावावैली और रिब्बा सहित कई अन्य इलाकों में बाढ़ के कारण जहां लोगों के घर ध्वस्त हो गए हैं, वहीं सेब बगीचों, सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली बोर्ड की लाइनों सहित सरकारी संपत्ति भी बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन


जिले में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम किन्नौर पहुंची। टीम ने पहले दिन निचार खंड की भावावैली के कटगांव, यांगपा और काफनू सहित अन्य पंचायतों में पहुंचकर नुकसान की जांच की। दूसरे टीम ने एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता की अगुवाई में सांगला वैली के कड़छम, ब्रुआ, शौंग, रूतूरंग, कामरू, टोंगटोंगचे नाले, आजाद कश्मीर और रेशवाल सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। टीम ने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना। शुक्रवार को टीम पूह खंड के आपदा प्रभावित रिब्बा सहित विभिन्न पंचायतों का दौरा करेगी। यह टीम जिले में हुए नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन प्रमोद उप्रेति, जलशक्ति विभाग अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा, विद्युत बोर्ड अधिशासी अभियंता टाशी नेगी, बागवानी विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed