फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, bus service, started,

Rampur Bushahar News: सांगला-चंडीगढ़ सेमी डिलक्स और छितकुल-मंडी रूट पर बस सेवा शुरू

Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में बीते चार वर्ष से बंद सांगला-चंडीगढ़ सेमी डिलीक्स बस और छितकुल-मंडी रूट पर चलने वाले बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से जिलेभर के हजारों लोगों के साथ ही देश विदेश से आने वाले सैलानियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा सांगला वैली की 11 पंचायतों को भी लाभ मिलेगा। गौर हो कि कोरोना महामारी के दौरान छितकुल-मंडी रूट पर चलने वाली मंडी डिपो की बस सेवा बंद हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं किन्नौर डिपो की सांगला-चंडीगढ़ सेमी डिलीक्स बस चार वर्ष से बंद पड़ी थी। ऐसे में जिले के दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है और ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतें पेश आ रही थी। इसको देखते हुए हाल ही में केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष इस मांग को रखा था, जिसको देखते हुए उन्होंने बस सेवा को बहाल करने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह से पहले ही एचआरटीसी ने बस सेवा शुरू कर दी है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वहीं राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की भी बस सेवा बहाल करवाने में अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक पितांबर दास नेगी, निदेशक किन्नौर फेडरेशन राजकुमार नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी छितकुल अध्यक्ष बलदेव नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी सांगला अध्यक्ष सचिन नेगी सहित अन्यों ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का बस शुरू करवाने पर आभार जताया है। पथ परिवहन निगम सांगला के अड्डा प्रभारी प्रेम नेगी ने बताया कि बंद पड़े दोनों रूटों पर बस सेवा फिर से बहाल हो गई है। बस सेवा शुरू होने से जिलेभर के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed