{"_id":"6528317225bd2b101e051f26","slug":"rampur-news-kinnaur-news-awareness-for-disaster-managment-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-6767-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिले के लोगों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिले के लोगों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के समन्वय में अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआर) और समर्थ 2023 मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को आपदा से निपटने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
जिले के पूह, कल्पा और निचार खंड में यह नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत निचार भावानगर, टापरी, निगुलसरी, निचार, कटगांव, उरनी, सांगला, रक्षम, कल्पा और रिकांगपिओ में वंदना कला रंगमच के कलाकारों ने ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदाओं और इनसे बचाव को लेकर जागरूक किया। वहीं और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने भी लोगों को आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों की जानकारी दी। इसी कड़ी में वीरवार को रिब्बा, ज्ञाबुंग और मूरंग में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त किन्नौर संजीव कुमार भोट ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया जा रहा है।