{"_id":"654b78ff20939e2447098f37","slug":"rampur-news-kinnaur-news-awareness-camp-soft-skill-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7943-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन में कौशल का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को पेशेवर जीवन में कौशल का महत्व बताया
विज्ञापन
ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ में कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में डेवलपिंग सॉफ्ट स्किल्स इन ट्राइबल स्टूडेंट्स ऑफ किन्नौर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कॅरिअर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल, एनसीसी, एनएसएस और इंस्टिट्यूट ऑफ ट्राइबल स्टडीज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में छात्रों के विकास से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप करवाए गए। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने किया। विश्वविद्यालय से आए मुख्य वक्ताओं, स्रोत व्यक्तियों का कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मोहन सिंह नेगी, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के प्राध्यापक चंद्र मोहन नेगी ने सॉफ्ट स्किल्स एंड अपोर्चूनिटीज ऑफ टूरिज्म इन किन्नौर, प्रो. विनीत ने मीनिंग एंड टाइप्स ऑफ सॉफ्ट स्किल्स और प्रो. विशाल ने इम्पोर्टेंस ऑफ सॉफ्ट स्किल्स इन प्रोफेशनल लाइफ विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यशाला में प्रतियोगितात्मक गतिविधि का भी आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। मुख्यातिथि ने सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय से आए आयोजकों ने प्राचार्य और मुख्यातिथि डॉ पूनम मेहता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राम लाल नेगी और कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मोहन सिंह नेगी को सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार नेगी ने दी।