{"_id":"65d9ebc0e6b363a84e014a57","slug":"rampur-news-kinnaur-news-awareness-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112641-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कटगांव मे बागवानों को बताईं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कटगांव मे बागवानों को बताईं सरकार की योजनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भावावैली की ग्राम पंचायत कटगांव में उद्यान विभाग जिला किन्नौर की ओर से एक दिवसीय बहुउद्देशीय किसान और बागवान जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत कटगांव और काफनू के अनेक ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। शिविर में बागवानी कृषि उद्योग जनजाति विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई थी। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देशों के बाद विभिन्न विभागों द्वारा जिले के गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे किन्नौर जिले के हर क्षेत्र के हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सके। उद्यान विभाग निचार खंड विप्लव नेगी ने कहा कि बहुद्देशीय शिविर में जहां बागवानी विभाग द्वारा किसान और बागवानों को विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं अन्य विभागों द्वारा भी विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के लिए जो योजना चलाई जा रही हैं उनकी विस्तृत जानकारी दी जा रही। ग्राम पंचायत कटगांव की प्रधान शकुंतला बिष्ट ने कहा कि उनकी पंचायत में बहुउद्देशीय किसान-बागवान जागरुकता शिविर लगाया गया। इससे ग्राम पंचायत काफनू और कटगांव के किसानों और बागवानों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। शिविर में समाजसेवी दौलत राम नेगी, धर्म चंद नेगी, देवी दयाल नेगी, किशोर कुमार नेगी और प्रेम सागर नेगी सहित अन्य बागवान मौजूद रहे।