फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, 900 weapon submitted in police station

Rampur Bushahar News: किन्नौर में अभी तक 900 लोगों ने जमा करवाए हथियार

Wed, 27 Mar 2024 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
10 दिन में जमा करें लाइसेंस धारक अपने हथियार : उपायुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक 900 लोगों ने अपने लाइसेंसशुदा हथियार थानों में जमा करवाएं हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 18वें लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जनजातीय जिला किन्नौर में भी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है। इसके दृष्टिगत उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित शर्मा ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार 18वीं लोकसभा के आम चुनाव की प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करवाने के दृष्टिगत चुनावों की घोषणा से लेकर परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रकार के शस्त्र/गोला-बारूद को लेकर चलने पर तत्काल रूप से पाबंदी रहेगी। आदेशों के तहत सभी लोगों, नागरिकों, संगठनों, गैर सरकारी संगठनों को किन्नौर जिले के भीतर किसी भी प्रकार के हथियार और गोला-बारूद इत्यादि लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि यह आदेश पुलिस, अर्धसैनिक बलों, सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी ने सभी लाइसेंस धारकों से उनके हथियार पुलिस थानों या शस्त्र एवं गोला-बारूद डीलरों या जिला मालखाना में 26 मार्च तक जमा करवाने के भी आदेश दिए थे, लेकिन अभी भी कुछ लाइसेंस धारकों द्वारा हथियार जमा नहीं किए जाने पर जिलाधीश किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने हथियार जमा करने के लिए अतिरिक्त दस दिन का समय दिया है। साथ ही उनसे जल्द से जल्द हथियार जमा करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे चुनाव किसी भी प्रकार से बाधित न हो। जिला किन्नौर में 1483 लाइसेंस हथियार है, जबकि अभी तक लाइसेंस धारकों द्वारा करीब 900 हथियार ही जमा किए हैं। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण हों और चुनाव किसी भी तरह से बाधित न हो, इसको लेकर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed