फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, 59523, voter, cast, vote, in loksabha election

Rampur Bushahar News: किनौर जिले में लोकसभा चुनाव में 59523 मतदाता करेंगे मतदान

Sun, 17 Mar 2024 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)।
लोकसभा-2024 आम निर्वाचन की घोषणा होने के बाद पूरे किन्नौर जिला में भी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके दृष्टिगत उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने सीआरपीसी की धारा-144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार, 18वीं लोकसभा-2024 के आम चुनाव की प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करवाने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चुनावों की घोषणा से लेकर परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रकार के शस्त्र गोला-बारूद को लेकर चलने पर तत्काल रूप से पाबंदी रहेगी।

जिला किन्नौर में कुल 59,523 मतदाता हैं, जिसमें 29,689 पुरुष और 29,834 महिला मतदाता है। वहीं, 745 सर्विस इलेक्टर शामिल हैं। 877 पीडब्ल्यूडी मतदाता और 85 से अधिक उम्र के 681 मतदाता भी शामिल हैं। इस बार 18 से 19 वर्ष के कुल 1,232 नए मतदाता शामिल हुए है, वहीं जिले में सौ से अधिक उम्र के 100 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला किन्नौर में कुल 128 पोलिंग स्टेशन हैं, जिसमें 121 साधारण और सात गंभीर मतदान केंद्र हैं। जिला में दो महिला प्रबंधित मतदान केंद्र चार आदर्श मतदान केंद्र और एक युवा प्रबंधित मतदान केंद्र है। जिला में अधिकतम मतदाताओं वाला मतदान केंद्र-3 चांगो है, जहां 1040 मतदाता हैं। न्यूनतम मतदाताओं वाला मतदान केंद्र-6 का है, जहां कुल 16 मतदाता हैं। सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र-5 नाको है, जो 12010 फीट है, जहां 448 मतदाता हैं। वही 5351 फीट न्यूनतम ऊंचाई पर मतदान केंद्र-122.चौरा.1 है, जहां कुल 299 मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed