फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur ness, blo, meeting, sdm,

दिव्यांग मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करें बूथ लेवल ऑफिसर : शशांक गुप्ता

Wed, 14 Feb 2024 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त सभागार रिकांगपिओ में बीएलओ के साथ पहली बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि बीएलओ 22 फरवरी तक 80 वर्ष से आयु और दिव्यांग मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करें। चुनाव पाठशाला और बूथ जागरुकता समूह बनाने संबंधी क्रियाकलाप की फोटो व्हाट्स ऐप पर डालें। उन्होंने कहा कि जो मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हैं और जिन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की सेवा या वाहन की जरूरत होगी उनके लिए भी बीएलओ एनसीसी या एनएसएस के स्वयंसेवियों की सूची तैयार करें। ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में हर संभव मदद की जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं को विशेष मतदाता का अधिमान दिया गया है। बीएलओ मतदान केंद्र में बिजली, पानी, रैंप, व्हील चेयर की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर लिखित रूप में संबंधित नोडल अधिकारी को भेजें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की विलोपन करने के लिए विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी अभिषेक भरवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और निजी संपत्तियों पर लगे होर्डिंग की भी सूची तैयार रखें। चुनाव में मतदाताओं को निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाता नोडल अधिकारी बलबीर ठाकुर ने बताया कि जो दिव्यांग जन सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सरकारी सेवा या अन्य किसी प्रकार की विकलांगता से संबंधित है, उनकी भी सूची व्हाट्स ऐप नंबर 82192-55153 और dwokinnaur049@gmail.com पर डालें। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोग्रामर कमल सहित मतदान केंद्र 01 से 62 तक के बीएलओ उपस्थित रहे।

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed