फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kaza, water, scheme,

Rampur Bushahar News: काजा में सर्दियों में भी नहीं रहेगी पेयजल किल्लत, 3.76 करोड़ से बनेगी योजना

Thu, 23 Nov 2023 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
एंटी फ्रीजिंग योजना के तहत टैंक से इंसुलेटेड पाइप जमीन के नीचे 5 फीट तक गहराई में बिछाई जाएगी पाइप
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग स्पीति की टीम ने तैयार किया योजना का प्रारूप

धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो

काजा (लाहौल स्पीति)। जिला लाहौल स्पीति के अति दुर्गम क्षेत्र काजा में अब लोगों को सर्दियों के मौसम में पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए एंटी फ्रीजिंग योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। योजना के बनने से काजा क्षेत्र के हजारों लोगों को सर्दियों में निर्बाध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। पेयजल योजना को शुरू करने के लिए जल शक्ति विभाग की टीम को लद्दाख भेजा गया। लद्दाख के स्पीटूक मठ में सर्दियों में भी नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाती है। जल शक्ति विभाग की टीम ने लद्दाख में अध्ययन करने के बाद योजना का प्रारूप तैयार किया है। योजना के बनने से काजा के 4,957 लोगों को पेयजल की किल्लत से निजात मिलेगी। योजना के तहत पहाड़ी पर 60 मीटर जमीन के नीचे स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा। इसकी क्षमता एक लाख लीटर की होगी। इसके साथ ही सोलर बेस्ड पंपिंग मशीन भी लगाई जाएगी, जोकि 15 हॉर्स पावर की होगी। घरों तक पानी की आपूर्ति पहुंचाने के लिए टैंक से इंसुलेटेड पाइप जमीन के नीचे 5 फीट की गहराई में बिछाए जाएंगे। पाइप में कुल 7 परतें होंगी, जिनमें एल्यूमिनम फॉइल, नाइट्राइल ट्यूब, रॉकवूल चिकन मेश, पॉलिथीन शीट, टैपिंग और एल्यूमिनियम शीट इस्तेमाल होगा। लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने काजा में अपने दौरे के दौरान लोगों की समस्या को देखते हुए इसकी घोषणा की थी। अब पेयजल योजना को बनाने के लिए 3.76 करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार करने के बाद शिलान्यास कर दिया है। जल्द जलशक्ति विभाग योजना को शुरू करेगा, जिससे काजा के लोगों को पानी सर्दियों को पेयजल की समस्या न सुलझना पड़े।
कोट्स
तकनीकी मंजूरी रिकांगपिओ सर्किल कार्यालय से एक सप्ताह में ली जाएगी। टेंडर प्रकिया शुरू होने के बाद जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
तनजिन दोर्ज, एसडीओ, जलशक्ति विभाग काजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed