फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, karana, village, fair.

Rampur Bushahar News: सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता, कराणा मेला संपन्न

Wed, 23 Aug 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
rampur news, karana, village, fair.
आनी के कराणा गांव से चनोग गांव के लिए रवाना होते देवता साहिब शमशरी महादेव। स्रोत - संवाद
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के कराणा में सजा ऐतिहासिक मेले में देवनाटी और फेर में लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर नाचे। इसके बाद देव विदाई के साथ मेले का विधिवत समापन हुआ। चार दिनों तक सजे मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालुओं ने देवता साहिब का आशीर्वाद लिया और नाटी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



इस दौरान देवताओं के भव्य मिलन ने ग्रामीणों को भाव विभोर कर दिया। मेले में जहां पारंपरिक एवं लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं ग्रामीणों भी दिनभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे। मेले के समापन के बाद सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर देवता साहिब शमशरी महादेव चनोग गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


यहां पर ग्रामीणों ने अराध्य देवता साहिब का जोरदार स्वागत किया। मंदिर कमेटी कराणा के अध्यक्ष तारा चंद शर्मा ने बताया कि चार दिनों तक सजे मेले में दूर-दूर से लोग मेला देखने पहुंचे। देवनाटी मेले का मुख्य आकर्षण रही। मेले में दूर-दूर से आए व्यापारियों ने स्टाल सजाए थे, जिसमें लोगों जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देवता शमशरी महादेव सात सालों के बाद अपने क्षेत्र की 13 पंचायतों के दौरे पर निकले हैं। देवता साहिब जिस भी गांव में जाएंगे, वहां पर देवता शमशेर महादेव के सानिध्य में मेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed